Best Hindi Bhajan Lyrics Collection for Spiritual Devotion

तेरे मन में राम तन में राम रोम रोम में राम रे

दोहा:
राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट,
अंत समय पछतायेगा, जब प्राण जायेंगे छूट।

तेरे मन में राम, तन में राम, रोम रोम में राम रे,
राम सुमीर ले, ध्यान लगाले, छोड़ जगत के काम रे।
बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम।

माया में तू उलझा उलझा धर धर धुल उड़ाये,
अब क्यों करता मन भारी जब माया साथ छोड़ाए।
दिन तो बीता दौड़ दूप में, बीत ना जाए शाम रे,
बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम।

तन के भीतर पांच लुटेरे डाल रहें हैं डेरा,
काम क्रोध मद लोभ मोह ने तुझ को कैसा घेरा।
भूल गया तू राम रटन, भूला पूजा का काम रे,
बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम।

बचपन बीता खेल खेल में, भरी जवानी सोया,
देख बुढापा अब तो सोचे, क्या पाया क्या खोया।
देर नहीं है अब भी बन्दे, लेले उस का नाम रे,
बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम।

"अभी सब्सक्राइब करें और भजन के बोल (Lyrics) सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

❤️
0
😀
0
😍
0
😡
0
👍
0
👎
0

More Reading

Post navigation

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *