आरती युगलकिशोर की कीजै

आरती युगलकिशोर कि कीजै |
तन मन धन न्यौछावर कीजै |

रवि शशि कोटि बदन कि शोभा |
ताहि निरखि मेरी मन लोभा |

गौर श्याम मुख निखरत रीझै |
प्रभु को स्वरूप नयन भरि पीजै |

कंचन थार कपूर की बाती |
हरि आए निर्मल भई छाती |

फूलन की सेज फूलन की माला |
रतन सिंहासन बैठे नन्दलाला |

मोर मुकुट कर मुरली सोहे |
नटवर वेष देखि मन मोहे |

ओढ़यो नील-पीत पटसारी,
कुंज बिहारी गिरवरधारी |

आरती करत सकल ब्रजनारी |
नन्दनन्दन वृषभानु किशोरी |

परमानन्द स्वामी अविचल जोड़ी |
आरती युगल किशोर की कीजै |

"अभी सब्सक्राइब करें और भजन के बोल (Lyrics) सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!