Best Hindi Bhajan Lyrics Collection for Spiritual Devotion

आओ मेरी सखियो मुझे मेहँदी लगा दो

आओ मेरी सखियो मुझे मेहँदी लगा दो

मेहँदी लगा दो, मुझे सुन्दर सजा दो
ऐसे वर को क्या वरु, जो जनमे और मर जाये
वरीये गिरिधर लाल को, चुडलो अमर हो जाये
आओ मेरी सखियो, मुझे मेहँदी लगा दो
मेहँदी लगा दो, मुझे सुन्दर सजा दो
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो

सतसंग मे मेरी बात चलाई
सतगुरु ने मेरी किन्ही रे सगाई
उनको बुला के हथलेवा तो करा दो
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो

ऐसीप हनी चूड़ी जो कबहू ना टूटे
ऐसा वर दूल्हा जो कबहू ना छूटे
अटल सुहाग की बिंदिया लगा दो
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो

भक्ति का सुरमा मैं आँख मे लगाउंगी
दुनिया से नाता तोड़, उन्ही की हो जाऊँगी
सतगुरु को बुला के फेरे तोप डवा दो
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो

बाँध के घुँघरू मै उनको रिझाउँगी
ले के इक तारा मै श्याम श्याम गाऊँगी
सखियों को बुलाके डोली तो सजवा दो
सतगुरु को बुला के बिदा तो करा दो
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो

आओ मेरी सखियो, मुझे मेहँदी लगा दो
मेहँदी लगा दो, मुझे सुन्दर सजा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो

"अभी सब्सक्राइब करें और भजन के बोल (Lyrics) सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

❤️
0
😀
0
😍
0
😡
0
👍
0
👎
0

More Reading

Post navigation

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *