Best Hindi Bhajan Lyrics Collection for Spiritual Devotion

आके देखो हाल मेरा, श्यामधनी प्रभुवर

आके देखो हाल मेरा, श्यामधनी प्रभुवर-2
जा रहा हूँ मैं फिसलता, जैसे रेत पर-2
आके देखो हाल मेरा…

इस जीवन का है मेरा सपना, दास बनू मैं तेरा-2
सब कुछ मैने ‘दांव’ पे रखा, हो जाऊं बस तेरा-2
और ना लो अब मेरी परीक्षा, ओ मेरे दिलबर,
आके देखो हाल मेरा…

फँस गया हूँ मैं बीच ‘भंवर’ में,तू पतवार उठाले-2
तेरे बिना मेरा और ना कोई,आकर मुझे बचाले-2
मेरी तू भी नहीं लेगा तो फिर,कौन लेगा खबर,
आके देखो हाल मेरा…

बीत रहा है पल पल मेरा, कैसे “श्याम” तू जाने-2
देने लग’ गये अब तो मुझको,जग वाले भी ताने-2
मुझको तुम गले लगा लो,तुमपे है वो निर्भर,
आके देखो हाल मेरा…

"अभी सब्सक्राइब करें और भजन के बोल (Lyrics) सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

❤️
0
😀
0
😍
0
😡
0
👍
0
👎
0

More Reading

Post navigation

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *