Best Hindi Bhajan Lyrics Collection for Spiritual Devotion

मैं तो प्रेम दीवानी मेरो दर्द न जाणै कोय

हे री मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय।

घायल की गति घायल जाणै,
जो कोई घायल होय।
हे री मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय।

जौहरी की गति जौहर जाणै,
जो कोई जौहर होय।
हे री मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय।

सूली ऊपर सेज पिया की,
मिलना किस विध होए।
हे री मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय।

गगन मण्डल पर सेज पिया की,
किस विध मिलणा होय।
हे री मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय।

दर्द की मारी बन-बन डोलूँ,
वैध मिला नहिं कोय।
हे री मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय।

मीरा की प्रभु पीर मिटेगी,
जद वैध साँवरिया होय।
हे री मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दर्द न जाणै कोय।

"अभी सब्सक्राइब करें और भजन के बोल (Lyrics) सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

❤️
0
😀
0
😍
0
😡
0
👍
0
👎
0

More Reading

Post navigation

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *