Best Hindi Bhajan Lyrics Collection for Spiritual Devotion

अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया

अजब है तेरी माया
ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे, ऊँचा तेरा धाम
हे कैलाश के वासी भोले, करते हैं तुझे प्रणाम

अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया
गज़ब का खेल रचाया, सबसे बड़ा है तेरा नाम
भोलेनाथ, भोलेनाथ, भोलेनाथ…

अद्भुत है संसार यहाँ पे कई भूलखे हैं
तरह-तरह के खेल जगत में हमने देखे हैं
तू है भाग्य विधाता, तेरे लेख सुलेखे हैं
तू लिखने वाला है, ये सब तेरे लेखे हैं

अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया
गज़ब का खेल रचाया, हो सबसे बड़ा है तेरा नाम
भोलेनाथ, भोलेनाथ, भोलेनाथ…

परब्रह्म परमेश्वर तू है, हर कोई माने रे
सब तेरे बालक हैं, क्या अपने बेगाने रे
तू अंतर्यामी, सबकी पीड़ा पहचाने रे
सबके ही ह्रदय में बैठा, घट-घट की जाने रे

अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया
गज़ब का खेल रचाया, हो सबसे बड़ा है तेरा नाम
भोलेनाथ, भोलेनाथ, भोलेनाथ…

हे योगेश्वर, योग से तूने जगत बनाया है
तन पे तूने भस्म रमाके अलख जगाया है
कहीं धूप के रंग सुनहरे, कहीं पे छाया है
तूने किया है वही जो तेरे मन को भाया है

अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया
गज़ब का खेल रचाया, सबसे बड़ा है तेरा नाम
भोलेनाथ, भोलेनाथ, भोलेनाथ…

"अभी सब्सक्राइब करें और भजन के बोल (Lyrics) सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

❤️
0
😀
0
😍
0
😡
0
👍
0
👎
0

More Reading

Post navigation

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *