Best Hindi Bhajan Lyrics Collection for Spiritual Devotion

तूने लंका जलाई करामात हो गई

तूने लंका जलाई करामात हो गई

लांघे सात समंदर ओये क्या बात हो गई
तूने लंका जलाई करामात हो गई
आये बन के धुरंधर ओये क्या बात हो गई
तूने लंका जलाई करामात हो गई

बाग़ उजाड़ा सारा नक्शा बिगाड़ा लंका को बनाया अखाड़ा
देख रावण ये नज़ारा हुआ गुस्से में लाल
स्वर्ण नगरी का मेरी किया किसने ये हाल
आया कहाँ से ये बन्दर ओये क्या बात हो गई
तूने लंका जलाई करामात हो गई

मेघनाथ आया के बंदी बनाया दरबार में बजरंग लाया
देख कैसा तुझे दंड देते हैं हम
पूँछ इसकी जला दो ये सुनाया हुकुम
उड़ गए पूँछ जली लेकर ओये क्या बात हो गई
तूने लंका जलाई करामात हो गई

लंका जलाई तबाही मचाई बजरंग ने शक्ति दिखाई
भागे बयभीत होके राक्षस इधर से उधर
रखते पैरों को कुंदन थे बजरंग जी पर
छुप गए सारे अंदर ओये क्या बात हो गई
तूने लंका जलाई करामात हो गई

"अभी सब्सक्राइब करें और भजन के बोल (Lyrics) सीधे अपने मोबाइल पर पाएं!

❤️
0
😀
0
😍
0
😡
0
👍
0
👎
0

More Reading

Post navigation

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *